गोंडा में अवैध पटाखों पर जिला प्रशासन सख्त:चारों तहसीलों में पुलिस टीमें कर रहीं जांच, बिना लाइसेंस निर्माण या भंडारण पर होगी कार्रवाई
गोंडा में आगामी दहशरा,धनतेरस और दीपावली त्योहार में फोड़े जाने वाले पटाखे और उनके भंडारण को लेकर गोंडा जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा द्वारा आज शनिवार सुबह 9.30 बजे पुलिस अधिकारियों और चारों तहसीलों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। कि पूरे जिले में पुलिस टीम के साथ अभियान चला करके जांच की जाए कि जिन दुकानों द्वारा पटाखा की बिक्री की जा रही है। उनके पास लाइसेंस है कि नहीं है अगर लाइसेंस बिक्री का है तो भंडारण कहां कर रहे हैं भंडारण आबादी से बाहर कर रहे हैं की आबादी वाले स्थान पर कर रहे हैं। क्षमता से अधिक भंडारण कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं अगर कोई नियमों को दर किनार करके बिना लाइसेंस के भंडारण कर रहा है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। बिना लाइसेंस के अगर कोई पटाखा की बिक्री कर रहा है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही साथ चारों तहसीलों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है। कि अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके यह भी देखा जाए कि कहीं पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे का निर्माण तो नहीं हो रहा है। क्योंकि बीते 2 वर्ष पहले बेलसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी।
इसके बाद इस वर्ष गोंडा का पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है एसपी अभिषेक जान भी 17 थानों की पुलिस फोर्स को निर्देश दिया है कि लगातार गोपनीय तरीके से एक-एक स्थान की जांच की जाए जहां कहीं वैसे शिकायत मिले तत्काल कठोर कार्रवाई करें। पिछले तीन वर्षों में जिन स्थानों पर कोई घटनाएं हुई है या जो लोग अवैध पटाखा बनाते पकड़े गए हैं उनकी भी जांच करने के लिए कहा गया है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि किसी भी हालत में कहीं भी अवैध रूप से पटाखा नहीं बनने दिया जाएगा। फिर भी हमारे चारों तहसीलों में टीम एक्टिव है लगातार अलग-अलग स्थान पर छापेमारी की जा रही है जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)