संभल में एम्बुलेंस चालकों ने TSI को घेरा:चेकिंग पर जताई नाराजगी, कागजात पूरे होने पर एम्बुलेंस नहीं रोकने का आश्वासन
संभल में गुरुवार को 3 बजे ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से नाराज 30 से अधिक एम्बुलेंस चालक और स्वामी एकजुट होकर टीएसआई के पास पहुंच गए। चालकों ने आरोप लगाया कि उनकी एम्बुलेंस को आए दिन रोककर चेकिंग की जाती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इसको लेकर उन्होंने ट्रैफिक अधिकारी के सामने अपनी बात रखी। बातचीत के बाद टीआई प्रमोद कुमार ने आश्वासन दिया कि जिन एम्बुलेंस के कागजात पूरे होंगे, उन्हें बेवजह नहीं रोका जाएगा। वहीं, नियमों के विरुद्ध और अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। एम्बुलेंस चालक राजू सिंह ने बताया कि शहर में कई लोगों की एम्बुलेंस चलती हैं। इन वाहनों को आए दिन रोककर जांच की जाती थी। इसी समस्या को लेकर चालक और स्वामी अधिकारी से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि टीआई ने स्पष्ट किया है कि जिन गाड़ियों के दस्तावेज सही होंगे, उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। गलत तरीके से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एम्बुलेंस चालक मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि उनकी गाड़ी के सभी कागजात पूरे हैं। ऐसे में उन्हें किसी तरह का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज पूरे होने पर एम्बुलेंस को नियमों के अनुसार चलाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने भी कागजात पूरे होने पर गाड़ी नहीं रोकने की बात कही है। वहीं, मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वह अन्य एम्बुलेंस चालकों के साथ टीआई प्रमोद कुमार से मिलने पहुंचे थे। अधिकारी ने उन्हें अपने वाहनों के कागजात पूरे रखने की सलाह दी और नियमानुसार संचालित एम्बुलेंस को बेवजह नहीं रोकने का भरोसा दिया। हनीफ ने कहा कि अवैध रूप से चलने वाली एम्बुलेंस के खिलाफ कार्रवाई में चालक और स्वामी भी पुलिस का सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान एम्बुलेंस रोके जाने की समस्या को लेकर वे अधिकारियों से जानकारी लेने आए थे। एम्बुलेंस चालकों ने उम्मीद जताई कि आश्वासन के बाद उन्हें अनावश्यक चेकिंग से राहत मिलेगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी, जिससे वैध दस्तावेजों के साथ एम्बुलेंस संचालित करने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)