नारी सेवा समिति में खेलकूद प्रतियोगिता:पद्मश्री मोना चंद्रावती गुप्ता की जयंती पर विजेताओं को किया गया सम्मानित
लखनऊ में कैसरबाग स्थित वर्ष 1933 में स्थापित नारी सेवा समिति की संस्थापिका पद्मश्री मोना चंद्रावती गुप्ता की जयंती पर बृहस्पतिवार को अंतरविद्यालयी शैक्षणिक, साहित्यिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम समिति की संस्थापिका प्रतिनिधि पिया कृष्णा के संरक्षण में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. संगीता श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग, महिला महाविद्यालय रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष सुमन पुरी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका भार्गव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मीनू शर्मा ने किया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिताओं में अद्रिका सिंह, अबूबकर, अलीज़ा बानो, अमना खान, अक्सा परवीन और दिव्यांश कन्नौजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में मोना कॉन्वेंट स्कूल, मोना चंद्रावती बाल शिक्षा निकेतन, लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज और नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज प्रथम रहे। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)