संभल में झाड़ियों में मिला नवजात:बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंची महिला, पुलिस ने NICU में कराया भर्ती
संभल में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगावास गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे झाड़ियों में नवजात शिशु मिला। गोबर डालने जा रही 55 वर्षीय गीता ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। वह झाड़ियों के पास पहुंची तो वहां नवजात पड़ा मिला। महिला ने गांव पहुंचकर चौकीदार भूरे को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित चाइल्ड सेंटर पहुंचाया, जहां उसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया। रोने की आवाज सुनकर झाड़ियों तक पहुंची महिला गीता मंगलवार दोपहर गोबर डालने जा रही थी। इसी दौरान उसे झाड़ियों की ओर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची तो वहां नवजात शिशु पड़ा था। महिला ने तुरंत गांव पहुंचकर चौकीदार भूरे को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने चाइल्ड सेंटर पहुंचाया चौकीदार से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात को झाड़ियों से निकालकर सुरक्षित चाइल्ड सेंटर पहुंचाया। वहां बच्चे को नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में भर्ती कराया गया। बच्चे को झाड़ियों में छोड़ने की वजह स्पष्ट नहीं नवजात मिलने की खबर गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। बच्चे को झाड़ियों में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चौकी प्रभारी अनुज आर्य ने बताया कि गीता गोबर डालने जा रही थी। इसी दौरान उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने चौकीदार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने नवजात को सुरक्षित चाइल्ड सेंटर के एनआईसीयू में पहुंचाया। मामले से जुड़े अन्य तथ्य जांच के बाद स्पष्ट होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)