बातचीत से सुलझेंगे आपसी विवाद:गोरखपुर कचहरी में खुला नया मध्यस्थता केंद्र, समय और पैसे दोनों बचेंगे, मुकदमों का बोझ कम होगा

Oct 13, 2026 - 20:39
0
बातचीत से सुलझेंगे आपसी विवाद:गोरखपुर कचहरी में खुला नया मध्यस्थता केंद्र, समय और पैसे दोनों बचेंगे, मुकदमों का बोझ कम होगा
गोरखपुर के दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह ने फीता काटकर नए मध्यस्थता केंद्र (मीडिएशन सेंटर) का उद्घाटन किया। इस केंद्र की शुरुआत से जिले में मुकदमों के बोझ को कम करने और आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही आम लोगों को जल्दी, सुलभ और आपसी सहमति से न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल है। उद्घाटन के दौरान जनपद न्यायाधीश ने बताया कि मध्यस्थता विवादों को सुलझाने का एक बहुत ही असरदार तरीका है। इसके जरिए दोनों पक्ष आपस में बातचीत, समझदारी और अपनी इच्छा से समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा कर सकते हैं। इससे कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने में बर्बाद होने वाले समय और पैसे दोनों की बचत होती है। साथ ही, अनावश्यक मुकदमों से राहत मिलती है और दोनों पक्षों के बीच आपसी रिश्ते भी खराब होने से बच जाते हैं। जागरूकता फैलाएगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर की ओर से प्रयास किया जाएगा कि आम जनता को मध्यस्थता के फायदों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। प्राधिकरण का मुख्य मकसद सिर्फ मुकदमों का निपटारा करना ही नहीं, बल्कि आपसी सहमति और भाईचारे से विवादों को खत्म करने को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह नया मध्यस्थता केंद्र गोरखपुर में मुकदमों के बैकल्पिक समाधान के सिस्टम को और ज्यादा मजबूत बनाएगा, जिससे कचहरी आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User