संभल में जमीनी विवाद में मारपीट, 27 लोगों पर FIR:एक करोड़ की दो बीघा जमीन के विवाद में 8 दिन बाद क्रॉस FIR

Oct 17, 2026 - 13:42
0
संभल में जमीनी विवाद में मारपीट, 27 लोगों पर FIR:एक करोड़ की दो बीघा जमीन के विवाद में 8 दिन बाद क्रॉस FIR
संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित करीब एक करोड़ रुपये की दो बीघा जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब दोनों पक्षों की एफआईआर तक पहुंच गया है। पहले एक पक्ष की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके आठ दिन बाद दूसरे पक्ष की शिकायत पर 9 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने होटल में खाना खाते समय हमला किए जाने की शिकायत की है। पुलिस दोनों मुकदमों की जांच कर रही है। आठ दिन बाद दर्ज हुई दूसरी FIR बहजोई थाने में पहली रिपोर्ट 8 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे विनोद पुत्र पंचम की शिकायत पर दर्ज की गई थी। इसमें आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीरेश यादव पुत्र ताराचंद्र निवासी भागनगर, थाना धनारी की शिकायत पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें नौ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं। विनोद के पक्ष का आरोप है कि सड़क किनारे स्थित उसकी दो बीघा जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। वीरेश यादव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में रंगदारी मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि विनोद और उसके साथियों के खिलाफ धनारी थाने में फर्जी बीमा से जुड़ा मुकदमा दर्ज है। होटल में खाना खाते समय हमले का आरोप वीरेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह होटल में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी पीछे से आए लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट में गंभीर चोट लगने की बात कही। शिकायत में मुकेश पुत्र श्रीराम, विनोद कुबेर, प्रवेश पुत्र मोहर सिंह, अमरपाल पुत्र भूरे, मोहित पुत्र रामनिवास और ऑफिसर पुत्र रामौतार निवासी भागनगर के अलावा नीरज पुत्र जसराम निवासी केवलपुर तिपेड़ा को नामजद किया गया है। साथ ही 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। दोनों पक्षों पर मुकदमा, पुलिस कर रही जांच विनोद की शिकायत पर वीरेश, राजकुमार पुत्र ताराचंद्र, अंकित और अमित पुत्र विनोद, रामसेवक पुत्र वदन सिंह, अखलेश पुत्र रामसेवक और हरवेश पुत्र नरेश समेत आठ लोगों के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी राजीव मलिक ने शनिवार सुबह 11 बजे बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। दोनों मामलों में आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जमीन के विवाद और मारपीट के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User