कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान:ईको पार्क में सुशासन कार्यक्रम, लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

Oct 17, 2026 - 13:42
0
कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान:ईको पार्क में सुशासन कार्यक्रम, लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के समापन पर शनिवार दोपहर 12 बजे माती स्थित इको पार्क में सुशासन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत का संकल्प लेने के साथ रबी उत्पादकता गोष्ठी और मिलेट्स महोत्सव के जरिए किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी और जिलाधिकारी कपिल सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, मिनी किट, पोषण पोटली और आयुष्मान कार्ड सहित अन्य लाभ वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद सभी ने विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया। वहीं, रबी उत्पादकता गोष्ठी और मिलेट्स महोत्सव के तहत किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने उन्नत कृषि तकनीकों, फसल की उत्पादकता बढ़ाने के वैज्ञानिक उपायों और खेती में बेहतर तरीकों को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। किसानों को श्रीअन्न यानी मिलेट्स की खेती के फायदे भी बताए गए। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में विविधीकरण, कम लागत में बेहतर उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के समापन पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने और किसानों को कृषि संबंधी जानकारी देने के साथ सुशासन, जनसंवाद और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User