संभल में करंट से युवती सहित चार झुलसे:मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से हादसा हुआ, CO-SO सीएचसी पहुंचे

Oct 17, 2026 - 16:41
0
संभल में करंट से युवती सहित चार झुलसे:मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से हादसा हुआ, CO-SO सीएचसी पहुंचे
संभल में मकान के निर्माण के दौरान लोहे का सरिया हाईटेंशन लाइन से टच होने के बाद करंट की चपेट में आकर युवती सहित चार लोग गंभीर रुप झुलसे है। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, घटना की सूचना के बाद सीओ-एसओ ने अस्पताल से घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शनिवार की दोपहर 01:40 बजे उक्त हादसा संभल के जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव भोना नगला का है। गांव निवासी महेश पाल के मकान का निर्माण चल रहा था, पिलर का सरिया खड़ा करते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री से चार लोग झूलते हैं, उनके नाम सत्यवीर (28 वर्षीय) पुत्र अमर सिंह, सूरजमल (35) पुत्र रामकिशोर, रामखिलाड़ी (45 वर्षीय) पुत्र रामगोपाल एवं शिवानी (17 वर्षीय) पुत्र महेशपाल घायल हुए है। चार-पांच दिन से मकान का निर्माण कार्य चल रहा करंट से झुलसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सभी झुलसी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद सभी की हालत सामान्य हैं। महिला अनीता ने बताया कि मकान के निर्माण के दौरान लोहे का सरिया ऊपर से जा रही बिजली की लाइन से टच हो गया था। इसमें एक लड़की से चार लोग करंट लगने से झुलस गए हैं, इनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि चार-पांच दिन से मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव गढ़ा निवासी सूरजपाल ने कहा कि मकान के निर्माण में लोहे का कॉलम पकड़ते समय बिजली का करंट लगा है। गुन्नौर सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि गांव भावन नगला में मकान निर्माण के दौरान बिजली का करंट लगने से चार लोग झुलस गए हैं। सीएचसी जुनावई में इलाज मिलने के बाद सभी लोगों की हालत सामान्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User