CSA किसान-मेले में समापन से पहले ही हटने लगे स्टॉल:मंच पर बैठे रहे अतिथि, डेरी डिपार्टमेट के हेड ने रोका फिर भी नहीं रुके
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर में उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले के अंतिम दिन शनिवार को अव्यवस्थाएं सामने आईं। समापन कार्यक्रम पूरा होने से पहले ही वानिकी महाविद्यालय और सस्य विज्ञान विभाग के स्टॉल हटने लगे। उस समय मंच पर एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर और एनएसआई की निदेशक प्रो. सीमा परोहा मौजूद थीं। दूसरी ओर, स्टॉल पर लगाए गए पोस्टर और खेती के मॉडल समेटे जा रहे थे। स्टॉल हटते देख सीएसए के डेयरी विभागाध्यक्ष डॉ. रामजी गुप्ता ने लोगों को रोकते हुए कहा कि मुख्य अतिथि का भाषण और समापन की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसके बावजूद उनके आगे बढ़ते ही स्टॉल हटाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। तस्वीरें देखिए… समापन से पहले ही हटे स्टाल मेले के निरीक्षण पर निकले सीएसए के डेरी विभागाध्यक्ष डॉ. रामजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को रोकते हुए कहा कि अभी मुख्य अतिथि का भाषण नहीं हुआ है और न ही समापन की घोषणा की गई है। ऐसे में स्टॉल नहीं हटाए जाने चाहिए। हालांकि, उनके आगे बढ़ते ही स्टॉल हटाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। मंच पर अतिथि बैठे रहे और दूसरी ओर मेले की प्रदर्शनी समेटी जाती रही। तीन दिन तक चला मेला बताते चलें कि तीन दिवसीय किसान मेले में सैकड़ों स्टाल लगे। तीन दिन में 10 हजार से अधिक किसान इस मेले में पहुंचे। उन्होंने कृषि की नई तकनीकों की जानकारी ली। इसके अलावा विवि के बीज निदेशालय की ओर से लगाए गए स्टाल से बीज भी खरीदे। समापन के मौके पर वीसी डॉ. संजीव गुप्ता, निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी और डीन कम्यूनिटी साइंस प्रो. सीमा सोनकर रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)