संभल में माँ महागौरी की आराधना:धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक लाख 11 हजार 108 आहुतियां अर्पित
संभल में ‘श्रीकल्कि पधारो धरती पर’ श्रृंखला के तहत मां दुर्गा स्तवन की 93वीं कड़ी के आठवें दिन मां महागौरी की आराधना की गई। आध्यात्मिक गुरु पं. राधेश्याम श्रीमाली के नेतृत्व में आयोजित अनुष्ठान में एक लाख 11 हजार 108 आहुतियां अर्पित की गईं। यज्ञाचार्य डॉ. योगी नागेंद्र मोहन श्रीमाली ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की उपासना से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। अनुष्ठान में फल, फूल, नैवेद्य, मधु, घृत और मिश्री से माता को भोग लगाया गया। महाजप और आरती के बाद श्रीकल्कि के शीघ्र प्राकट्य, भारत की समृद्धि और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)