संभल में मौसम बदला, OPD में बढ़े मरीज:10 डॉक्टरों ने 6 घंटे की OPD में 966 मरीज देखे, 40 भर्ती

Oct 14, 2026 - 10:58
0
संभल में मौसम बदला, OPD में बढ़े मरीज:10 डॉक्टरों ने 6 घंटे की OPD में 966 मरीज देखे, 40 भर्ती
संभल में सुबह और रात को ठंडा दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी है। मौसम के बदलने की वजह से इसका सीधा स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है जिसमें सबसे अधिक मरीज बुखार से पीड़ित है। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, AQI 162 दर्ज किया गया है और 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। बुधवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है रात में 4 डिग्री सेल्सियस से तापमान की गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचेगा। मौसम विभाग ने पूरे दिन मौसम साफ रहने का अलर्ट जारी किया है दोपहर के समय कुछ देर के लिए आंशिक रूप से बादल छाएंगे। बीते शुक्रवार को 12 मिलीमीटर और रविवार को 16 मिलीमीटर बारिश होने से मौसम ने करवट ली है। अक्टूबर के महीने में ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है लेकिन दावा किया जा रहा है कि इस साल यूपी में ठंड अधिक नहीं पड़ेगी। इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल में 6 घंटे 10 डॉक्टर ने ओपीडी की। मंगलवार को 966 मरीजों को देखा गया, मिनट भर से भी कम समय में दवाई और जांच लिख डाली। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि अस्पताल में 40 मरीज भर्ती हैं। पिछले 20 दिन से ओपीडी 1000 के लगभग पहुंच रही है 250 से अधिक बुखार के नए मरीज प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। अनीस ने कहा कि 2 दिन की बारिश से मौसम बदला है। सुबह-शाम को ठंड के दिन में हल्की सी गर्मी रहती है। नरेश चंद्र ने कहा कि मौसम सुहावना है ना ज्यादा ठंड है और ना ज्यादा गर्मी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User