संभल में मौसम का असर,अस्पताल में भीड़ और फसलें खराब:पारा 32 डिग्री, AQI 162; जिला अस्पताल में 71 मरीज भर्ती, धान-उड़द-बाजरा-ईख को नुकसान

Oct 02, 2026 - 10:24
0
संभल में मौसम का असर,अस्पताल में भीड़ और फसलें खराब:पारा 32 डिग्री, AQI 162; जिला अस्पताल में 71 मरीज भर्ती, धान-उड़द-बाजरा-ईख को नुकसान
संभल का मौसम बदलने के साथ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण सुबह और रात को ठंडक है। न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, वहीं AQI 162 दर्ज किया गया है और दिन में धूप निकलने के बाद हल्की गर्मी है। शुक्रवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अपराह्न 12 बजे शाम 06 बजे तक अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने से मौसम सुहावना है। जिला संयुक्त चिकित्सालय सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्ड में करीब 71 मरीज भर्ती हैं। प्रतिदिन 300 से अधिक नए मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं और ओपीडी 1000 के पार जा रही है। उन्होंने बताया कि मौसम बदल रहा है इसलिए मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और छिड़काव का प्रयोग करें, साथ ही संक्रमण देखते ही सरकारी अस्पताल या अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दवाई का सेवन करें। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीज की भीड़ लगी है। संभल, सिरसी, चंदौसी, नरौली, असमोली, गंवा, पंवासा, बहजोई, ऐंचौड़ा कम्बोह का तापमान 32 डिग्री है, जबकि गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर कस्बा सहित बबराला, रजपुरा, जुनावई के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट है। आपको बता दें कि संभल में 1 जून से 30 सितंबर तक 1167.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, सामान्य स्थिति में 646.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, इसके मुकाबले 82% बारिश अधिक दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले 16.8% इस साल अधिक हुई है। धान, बाजरा, ईख, उड़द की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बारिश होने से पहले खेतों में धान की फसल कटने के लिए तैयार खड़ी थी, इस साल एक बीघा खेती में 6 कुंतल तक धान निकालने की उम्मीद थी, जो बारिश के बाद तीन साल की कुंतल ही धान निकल रहे हैं और बरसात का पानी खेतों में भरने से ईख की फसल में कीड़ा लगा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User