यूपी की बड़ी खबरें:नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ गैर जमानती वारंट, 8 साल पहले युवक को थप्पड़ मारा था
गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। चंद्रशेखर ने 8 साल पहले शादी समारोह में एक युवक को थप्पड़ मारा था। इसके बाद बार-बार सम्मन मिलने के बाद एक बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। चंद्रशेखर गुरुवार को भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया। वकील भजनलाल गौतम ने बताया- गाजियाबाद के नूरपुर गांव के रहने वाले मेरे मुवक्किल धर्मेंद्र साल-2018 में साहिबाबाद स्थित वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह में गए थे। चंद्रशेखर भी अपने समर्थकों के साथ इसमें शामिल होने आए थे। पूरी खबर पढ़ें सहारनपुर से एसटीएफ ने 3 हथियार तस्कर पकड़े, 425 कारतूस, 7 तरह के हथियार और तलवार बरामद सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ मेरठ ने हथियारों की तस्करी से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से 12 बोर के 425 कारतूस, सात तरह के हथियार, एक तलवार, दो मोबाइल और ब्लैक स्कॉर्पियो बरामद की है। पूछताछ में हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ मेरठ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुई। एसटीएफ टीम गुरुवार तड़के करीब 4 बजे मिर्जापुर क्षेत्र में पहुंची थी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के बाद टीम ने तीनों को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)