संभल में सात सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का धरना:2800 ग्रेड पे की मांग, 17 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
सम्भल में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल शनिवार को सुबह 10 बजे से सदर तहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने आंदोलन शुरू किया है। धरने के माध्यम से शासन और परिषद से मांगों का जल्द निस्तारण किए जाने की मांग की जा रही है। लेखपालों की प्रमुख मांगों में पिछले करीब 10 वर्षों से लंबित प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे की मांग और वेतन विसंगति को दूर करना शामिल है। इसके अलावा करीब आठ वर्षों से अंतरमंडलीय स्थानांतरण नहीं किए जाने, वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने और समय से डीपीसी कराने की मांग भी उठाई गई है। देरी को दूर करने की मांग विभागीय परीक्षा के परिणाम घोषित करने तथा स्थायीकरण में हो रही देरी को दूर करने की मांग भी लेखपालों ने रखी है। तहसील अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि लेखपालों की मांगें पिछले कई वर्षों से लंबित हैं। इन मांगों को लेकर लगातार शासन और परिषद के समक्ष अपनी बात रखी जाती रही है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इसी को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से आंदोलन का कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन के तहत 8 अक्टूबर को समस्त ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को थाना दिवस में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जबकि 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। जिले स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि यदि इसके बाद भी शासन और परिषद की ओर से मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो लेखपाल जिले स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। धरने में अनुराग शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, नितिन शर्मा, ज्ञानेश कुमार, सुभाष चंद्र, पीयूष कुमार शर्मा, नीरज सिंह, भारत गुप्ता, विकास कुमार और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)