संभल में शारदीय नवरात्र का कन्या पूजन के साथ समापन:सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर में लौंग का जोड़ा चढ़ाने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता

Oct 19, 2026 - 10:57
0
संभल में शारदीय नवरात्र का कन्या पूजन के साथ समापन:सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर में लौंग का जोड़ा चढ़ाने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता
संभल में शारदीय नवरात्र का आज कन्या पूजन के साथ समापन हो गया है। श्रद्धालुओं ने घर और मंदिर में मां दुर्गा नौवे के रुप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की है। श्रद्धालुओं ने अपने 9 दिन के व्रत का उपवास किया हैं। सोमवार को संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी मंदिर में मंगला आरती के बाद से ही मंदिर में दर्शन शुरू हो गए। घरों में पूजा करने के बाद श्रद्धालु दर्शन करने मंदिर पहुंचे, दर्जनों मंदिरों में यज्ञ में आहुति देने के बाद भंडारे का आयोजन शुरू किया गया है। प्राचीन मंदिर भवन को फूलों के बंगले से सजाया गया, नवरात्र के 09 दिन मंदिर लाइटों की रोशनी से जगमगाया है। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा हो रहीं है। 'सिद्धि' का अर्थ अलौकिक शक्ति या पूर्णता है और 'दात्री' का अर्थ देने वाली है। इनकी आराधना से साधक को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व जैसी आठ सिद्धियों और नौ निधियों का आशीर्वाद मिलता है। मां सिद्धिदात्री की कृपा से बुद्धि, विवेक, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि होती है। पूजा के दौरान बैंगनी या जामुनी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को श्रृंगार चढ़ाकर मंदिर में कन्या पूजन किया है। 09 दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योत के दर्शन किए हैं। मंदिर परिसर में 9 दिन के मेले का भी समापन हो गया है, 50 से अधिक दुकानें लगाई गई थी जिसमें प्रसाद और खिलौने की दुकानों के अलावा झूले भी लगाए गए थे। सभासद गगन वार्ष्णेय ने कहा कि आज अष्टमी और नवमी का पूजन हो रहा है। मंदिर परिसर में पूजा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अच्छे प्रबंध किए गए हैं। यह मंदिर सिद्धपीठ है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालु रामकिशन ने बताया कि मां चामुंडा के इस मंदिर में पानी में लौंग के साथ जोड़ा चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User