संभल में सिलेंडर मांगने पर बहू ने सास को पीटा:विवाद के बाद सास घायल, थाने में बहू के खिलाफ दी तहरीर

Oct 04, 2026 - 14:30
0
संभल में सिलेंडर मांगने पर बहू ने सास को पीटा:विवाद के बाद सास घायल, थाने में बहू के खिलाफ दी तहरीर
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के रुकुनुद्दीन सराय में रविवार दोपहर सिलेंडर मांगने को लेकर सास-बहू में विवाद हो गया। आरोप है कि बहू ने सास के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सास घायल हो गईं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रुकुनुद्दीन सराय निवासी तमकीन पत्नी तौफीक का रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बहू फूल जहां पत्नी शबलू से सिलेंडर मांगने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मामला बढ़ गया। आरोप है कि फूल जहां ने तमकीन के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में तमकीन घायल हो गईं। घटना के बाद तमकीन नखासा थाने पहुंचीं और बहू के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User