संभल में वृक्षारोपण जागरूकता अभियान:ग्रामीणों को किया गया प्रेरित, पर्यावरण संतुलन खातिर लगाए पौधे
संभल के भदरोला में अधिवक्ता एवं समाजसेवी चौ. रविराज चाहल के नेतृत्व में वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ‘वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं’ के नारों के साथ जागरूक किया गया और गांव में पौधारोपण भी किया गया। हेमेन्द्र सिंह ने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु और औषधियां प्रदान करते हैं। यशपाल सिंह ने पौधों की देखभाल करने की अपील की। यादराम पाल सिंह ने वृक्षों को जीवन का आधार बताया। महिपाल सिंह ने पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा को भी जरूरी बताया। चौ. रविराज चाहल ने कहा कि बढ़ते तापमान और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। इस दौरान कैलाश सिंह, खिलेन्द्र चाहल, पंचम जाटव, अजय सैनी, महेंद्रपाल सिंह, विजयपाल चौधरी, इशरार सैफी और गुड्डू कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)