संघ के शताब्दी वर्ष समापन पर 200 शाखाओं का संगम:प्रांत प्रचारक बोले- शाखा मेंढक की तरह कमजोर नहीं, सिंह की तरह बलिष्ठ बनाती है
भदोही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समापन पर मंगलवार को ज्ञानपुर के जीआईसी मैदान में वृहद शाखा संगम आयोजित किया गया। इसमें जिले की 200 शाखाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के लिए पूरा मैदान भगवा ध्वजों से सजाया गया था। जिलेभर से पहुंचे स्वयंसेवकों ने आयोजन में हिस्सा लिया। शाखा संगम के लिए मैदान में 200 ब्लॉक बनाए गए थे। हर ब्लॉक में एक शाखा लगाई गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। पूरे मैदान में संघ की शाखाओं की गतिविधियां देखने को मिलीं। प्रांत प्रचारक ने शाखा से जुड़ने का किया आह्वान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि संघ की शाखा मेंढक की तरह कमजोर नहीं, बल्कि सिंह की तरह बलिष्ठ बनाती है। उन्होंने समाज के लोगों से प्रतिदिन एक घंटे की शाखा में आने का आह्वान किया। उद्योगपति रतन पाठक रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में केरल के उद्योगपति रतन पाठक मुख्य अतिथि और मां राजलक्ष्मी मंदा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहीं। सह जिला कार्यवाह सर्वेश्वर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान जिला संघचालक राजेंद्र, विभाग प्रचारक कौशल, जिला प्रचारक कमलेश सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)