संजय निषाद को मारने की धमकी के विरोध में प्रदर्शन:निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, DM-SP को सौंपा ज्ञापन
सीतापुर में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद को जान से मारने की धमकी के मामले में नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर सुधीर कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमें निष्पक्ष जांच और आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। गोरखपुर में कथित धमकी का मामला जिलाध्यक्ष सुधीर कश्यप ने बताया कि गोरखपुर में संजय कुमार निषाद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक भाषण देने, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि कथित बयानों से निषाद समाज और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। राजनीतिक असहमति के लिए कानून का रास्ता सुधीर कश्यप ने कहा कि राजनीतिक असहमति जताना लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन किसी व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना या जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय हुआ है तो उसके लिए कानून का रास्ता खुला है। प्रशासन से कथित धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वीडियो-ऑडियो की जांच की मांग कार्यकर्ताओं ने घटना से जुड़े भाषण, वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की। उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी मांग की गई। दोष सिद्ध होने पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई करने और आरोपितों की पहचान कर जरूरी निरोधात्मक कदम उठाने को कहा गया। संजय निषाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग पार्टी ने डॉ. संजय निषाद की सुरक्षा की समीक्षा करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पार्टी ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)