फतेहपुर में 12 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई:चोरी, लूट समेत 97 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं
फतेहपुर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार के दिन एक बड़ी कार्रवाई की है।एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 12 शातिर और अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार इन सभी 12 अपराधियों के खिलाफ फतेहपुर तथा अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में कुल 97 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। ये अपराधी चोरी, लूट, मारपीट, गोवध, नकाबजनी और झपटमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहे हैं। इनकी लगातार गतिविधियों पर निगरानी रखने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधियों का विवरण: गाजीपुर थाना: रमेश यादव (56 वर्ष, मारपीट के 7 मामले) और दिलशाद ढिकबा (41 वर्ष, गोवध व चोरी के 7 मामले)। बिन्दकी थाना: दिलीप कुमार (21 वर्ष, चोरी व नकाबजनी के 9 मामले), गोलू गिहार (27 वर्ष, लूट के 10 मामले) तथा प्रहलाद उर्फ ध्रुव (22 वर्ष, चोरी के 5 मामले)। जहानाबाद थाना: प्रदीप कुमार (29 वर्ष, चोरी व नकाबजनी के 5 मामले)। खागा थाना: महेश कुमार रैदास (30 वर्ष, लूट व चोरी के 15 मामले) और कामता प्रसाद मौर्या (47 वर्ष, चोरी के 4 मामले)। कोतवाली थाना: मोहम्मद यासीन (24 वर्ष, चोरी के 3 मामले)। हुसैनगंज थाना: साहिल कुरैशी (22 वर्ष, चोरी के 15 मामले)। हथगांव थाना: मोहम्मद गुलाम (22 वर्ष, लूट व झपटमारी के 6 मामले) तथा सूरज मिश्रा उर्फ नानमहराज (26 वर्ष, मारपीट के 11 मामले)। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन सभी अपराधियों की अब सतत निगरानी की जाएगी ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध को पनपने न दिया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)