संजय सिंह बोले- यूपी में वोट चोरी हो रही:बेरोजगारी और नौकरियों के मुद्दे उठाए, फरीदपुर में AAP की जनाक्रोश रैली

Oct 04, 2026 - 17:45
0
संजय सिंह बोले- यूपी में वोट चोरी हो रही:बेरोजगारी और नौकरियों के मुद्दे उठाए, फरीदपुर में AAP की जनाक्रोश रैली
बरेली के फरीदपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी ने जनाक्रोश और सत्ता परिवर्तन रैली की। रैली में आप सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार पर बेरोजगारी, अशिक्षा और नौकरियों के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। रैली का आयोजन आप पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह जाटव ने किया। संजय सिंह का दावा- 13.37 करोड़ वोटों की चोरी संजय सिंह ने अपने भाषण में वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए दावा किया, "ज्ञानेश कुमार ने 13 करोड़ 37 लाख वोटों की चोरी की है।" हालांकि, रैली में लगाए गए इस आरोप के समर्थन में उन्होंने कोई प्रमाण पेश नहीं किया। बेरोजगारी-अशिक्षा के मुद्दे उठाए आप सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और अशिक्षा बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल बंद किए जा रहे हैं और नौकरियां खत्म हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जनता से सत्ता परिवर्तन की अपील की। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बोले- दोनों दल तय करें संजय सिंह ने सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि यह फैसला दोनों पार्टियों को करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता भाजपा को हराना होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User