शाहजहांपुर में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का सड़ा शव:मानसिक रूप से कमजोर था, जानवरों ने नोचा; पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
शाहजहांपुर में रविवार दोपहर करीब एक बजे झाड़ियों के अंदर एक व्यक्ति का सड़ा हुआ शव मिला है। दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब शव झाड़ियों से बाहर निकाला तो वह काफी सड़ चुका था। पुलिस के अनुसार, जानवरों ने उसके शरीर के हिस्सों को भी नोचना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान 55 साल के संतराम के रूप में हुई है, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनको आखिरी बार सोमवार को देखा गया था। ये घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर थाना खुटार क्षेत्र के रूजहा खुर्द कला गांव की है।
संतराम के परिवार में कोई नहीं है और रिश्तेदार जिले से बाहर रहते हैं। यह घटना खुटार थाना क्षेत्र के रूजहा खुर्द कला गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, संतराम का पिछ्ले करीब दस से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उनके खाने पीने व्यवस्था गांव के लोग कर देते थे। सोमवार के बाद उनको गांव में नहीं देखा गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके रिश्तेदारों को भी सूचना दे दी है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)