संमार्ग पंडाल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित:स्कूली बच्चों संग युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति ने किया सुंदर डांडिया नृत्य

Oct 14, 2026 - 18:22
0
संमार्ग पंडाल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित:स्कूली बच्चों संग युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति ने किया सुंदर डांडिया नृत्य
कन्नौज के शारदीय नवरात्र में संमार्ग पंडाल धार्मिक आयोजनों के साथ रंगारंग गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। बुधवार को पंडाल में आयोजित मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों और शहर के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों पर आकर्षक बेल-बूटे और सुंदर डिजाइन बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेहंदी की लाली से सजे हाथों के बीच प्रतिभागियों में एक-दूसरे से बेहतर डिजाइन बनाने की होड़ नजर आई। मेहंदी प्रतियोगिता का अवलोकन अल्का पटेल (समाज सेविका) ने किया। शाम को मातृशक्ति ने डांडिया कर मां जगतजननी को प्रसन्न करने का प्रयास किया। पंडाल में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला भी जारी रहा। आचार्य शिवांक अग्निहोत्री और सचिन तिवारी की देखरेख में विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक आयोजनों और प्रतियोगिता के चलते पंडाल में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User