हरदोई में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव:सुबह घर से निकले, गांव के बाहर मिली लाश; जांच जारी
हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के इलासपुर मजरा फरीदापुर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक बुजुर्ग का शव लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी 70 वर्षीय हरिचरण पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव मिलने की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भोर में घर से निकले थे बुजुर्ग परिजनों के मुताबिक, हरिचरण मंगलवार रात परिवार के साथ घर में सोए थे। बुधवार तड़के वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर नीम के पेड़ से उनका शव लटका दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया गया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हरिचरण अपने पीछे पत्नी मैना, तीन बेटे और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)