संतकबीर नगर में मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन:भुगतान और भ्रष्टाचार रोकने समेत 4 मांगें, आंदोलन की चेतावनी

Oct 05, 2026 - 17:09
0
संतकबीर नगर में मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन:भुगतान और भ्रष्टाचार रोकने समेत 4 मांगें, आंदोलन की चेतावनी
संतकबीरनगर में मनरेगा मजदूर संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी को चार प्रमुख मांगों का ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद श्रमिक और जिला अध्यक्ष लाल बहादुर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ। मजदूरों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में पहली मांग मनरेगा मजदूरों के रुके हुए मजदूरी भुगतान को तुरंत कराने की है, जिससे आर्थिक परेशानी न हो। दूसरी मांग मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने व निष्पक्ष जांच कराने की है। तीसरी मांग मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दर बढ़ाने की है, ताकि बढ़ती महंगाई में राहत मिले। चौथी मांग श्रमिकों को काम के दौरान जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा देने से जुड़ी है। संघ ने कहा कि समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष तबारक हुसैन, महासचिव गजानंद राम, हनुमान राव, चंद्रप्रभा, राजेंद्र प्रसाद, आरती देवी, रामशरण समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User