राज्यपाल की बेटी श्रुति गंगवार बनीं उम्मीदवार, बोलीं-यह सुखद सरप्राइज:पिता ने 50 साल सेवा की, पूरा बरेली हमारा परिवार, जानिए कौन हैं भाजपा प्रत्याशी श्रुति
झारखंड के राज्यपाल और बरेली के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारी के ऐलान के साथ ही बरेली स्थित भारत सेवा ट्रस्ट में समर्थकों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया। टिकट की घोषणा के बाद दैनिक भास्कर से खास बातचीत में श्रुति गंगवार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और अपनी प्राथमिकताओं पर बात की। यह बहुत सुखद सरप्राइज गिफ्ट, महिला नेतृत्व पर पार्टी का भरोसा दैनिक भास्कर से बातचीत में श्रुति गंगवार ने कहा, “यह मेरे लिए बेहद सुखद सरप्राइज गिफ्ट है, जो पार्टी ने मुझे दिया है। मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल और पूरे संगठन का हृदय से धन्यवाद करती हूं। पार्टी ने मुझ पर और महिला नेतृत्व पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगी। हमारी पार्टी हमेशा वुमन-लेड डेवलपमेंट की बात करती है और इस सूची में दो महिलाओं को स्थान देकर पार्टी ने इसे सिद्ध किया है।” पिताजी ने 50 साल सेवा की, बरेली हमारा परिवार पिता की राजनीतिक विरासत पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “पिताजी ने पिछले 50 वर्षों से सामाजिक जीवन में सहजता और समर्पण भाव से काम किया है। हमारे लिए पूरा बरेली एक परिवार की तरह है। हम 50 सालों से एक परिवार की भांति ही जुड़े हुए हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके तहत पिताजी के उसी सेवा भाव और कार्य को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे।” कौन हैं श्रुति गंगवार: IIT से पढ़ाई, Infosys में नौकरी से लेकर स्टार्टअप और राजनीति तक का सफर इंजीनियरिंग की पढ़ाई, Infosys से करियर शुरू किया श्रुति गंगवार का जन्म 25 दिसंबर 1977 को हुआ और उनका गृहनगर बरेली है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रुड़की (वर्तमान में IIT रुड़की) से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (1996–2000) की डिग्री हासिल की। Infosys से शुरू हुआ प्रोफेशनल सफर इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने देश की प्रमुख IT कंपनी Infosys से अपने करियर की शुरुआत की। भारत के अलावा उन्होंने विदेश में भी काम किया और कॉरपोरेट सेक्टर में लंबा अनुभव हासिल किया। 2012 में शुरू किया अपना Startup कॉरपोरेट अनुभव के बाद वर्ष 2012 में उन्होंने बेंगलुरु से EdTech Startup की नींव रखी। इसके बाद वर्ष 2016 में नोएडा में IT Services के क्षेत्र में कंपनी शुरू की। वह CoolG Edu Solutions Private Limited की CEO, Founder और Director हैं। इसके अलावा वह ALT Source Private Limited की CEO, Founder और Director तथा InStart Energy Private Limited की Founder और Director भी हैं। IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट प्रोग्राम वर्ष 2012 में उन्होंने IIM बेंगलुरु से 'Women Entrepreneurs' के लिए शॉर्ट टर्म मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया, जिससे उन्हें अपने कारोबारी विजन को और विस्तार देने में मदद मिली। बैंकिंग सेक्टर में भी जिम्मेदारी श्रुति गंगवार पिछले करीब दो वर्षों से अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बरेली (Urban Co-operative Bank Limited Bareilly) की चेयरमैन हैं। इस पद पर रहते हुए वह बैंक की सेवाओं और वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने में जुटी हैं। 17 साल से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय वह पिछले 17 वर्षों से भारत सेवा ट्रस्ट से जुड़ी हुई हैं। ट्रस्ट के माध्यम से हर साल तीन बड़े चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आंखों की निशुल्क जांच और मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए जाते हैं। 2019 से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता सामाजिक और कारोबारी दुनिया के साथ-साथ श्रुति गंगवार वर्ष 2019 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। संतोष गंगवार की बेटी हैं श्रुति श्रुति गंगवार के पिता संतोष कुमार गंगवार बरेली लोकसभा सीट से 8 बार सांसद रह चुके हैं। केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालने के बाद वर्तमान में वह झारखंड के राज्यपाल हैं। परिवार में पति और दो बच्चे श्रुति गंगवार के परिवार में उनके पति सुबोध सचान हैं। उनकी 21 वर्षीय बेटी अरुषी सचान और लगभग 16.5 वर्ष का बेटा आर्यव सचान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)