संतकबीर नगर में NHM कर्मियों का कार्य बहिष्कार:नियमितीकरण, समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर CMO दफ्तर पर दिया धरना

Oct 06, 2026 - 17:08
0
संतकबीर नगर में NHM कर्मियों का कार्य बहिष्कार:नियमितीकरण, समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर CMO दफ्तर पर दिया धरना
संत कबीर नगर में संयुक्त संघर्ष मोर्चा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में चल रहे महाआंदोलन के क्रम में मंगलवार 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना जारी रहा। जनपद संत कबीर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय परिसर में NHM कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरने के दौरान कर्मचारियों ने राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने, NHM कर्मियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सम्मानजनक एवं एकरूप वेतन नीति, सेवा सुरक्षा, EPF/ESI/ग्रेच्युटी एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं, आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन तथा समयबद्ध वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की संघ की ओर से कहा गया कि NHM कर्मी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें स्थायी सेवा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। धरना-प्रदर्शन में जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, जिला संयोजक हरिओम सिंह, अभय त्रिपाठी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश पांडेय, आनंद मौर्या, अबू बकर, सुरजीत सिंह, डॉ. फ़ैज़ान, डॉ. रवीन्द्र चौधरी, दीप आर्या, डॉ. देवेंद्र, मनोज मिश्र, विक्रम चौधरी, नंदिनी राय, नम्रता, शालिनी पांडेय, रवि यादव, आशीष विश्वकर्मा, डॉ. कमलेश समेत बड़ी संख्या में NHM एवं स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के समाधान तक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से जारी रखा जाएगा तथा प्रदेश स्तर पर चल रहे महाआंदोलन के आह्वान के अनुरूप आगे भी संगठनात्मक कार्यक्रम किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User