संतकबीर नगर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी मायके गई थी, लौटने पर पति छत के कुंडे से लटका मिला

Oct 06, 2026 - 10:48
0
संतकबीर नगर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी मायके गई थी, लौटने पर पति छत के कुंडे से लटका मिला
संतकबीर नगर के कोतवाली क्षेत्र के कुसमैनी गांव में सोमवार शाम एक युवक ने अपने कमरे में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कैलाश तिवारी के बेटे परवीन तिवारी (30) के रूप में हुई है। परवीन के एक बेटी और एक बेटा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परवीन की पत्नी लाडली ने पुलिस को बताया कि वह करीब 20 दिन पहले अपने मायके गई थी। सोमवार को उसे सूचना मिली कि पति परवीन तिवारी ने घर का फाटक अंदर से बंद कर लिया है। ससुराल पहुंचने पर लाडली ने खिड़की से देखा तो परवीन छत के कुंडे से फांसी लगाकर लटके हुए थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कांटे चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एसआई ओंकारनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User