संतकबीरनगर की नाबालिग से गोरखपुर में दुष्कर्म:किराए के कमरे में दो महीने तक रखा, मां ने दर्ज कराया केस

Sep 26, 2026 - 09:37
0
संतकबीरनगर की नाबालिग से गोरखपुर में दुष्कर्म:किराए के कमरे में दो महीने तक रखा, मां ने दर्ज कराया केस
संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो माह तक उसने किराए के कमरे में रखकर शारीरिक संबंध बनाए है। पीड़िता की माँ का आरोप है कि एक युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर गोरखपुर ले गया और दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित मां ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मां का आरोप है कि 18 जुलाई 2026 को बंडा बाजार का रहने वाला अभिलाष कुमार उनकी 14 वर्षीय बेटी को गोरखपुर ले गया। वहां उसने एक कमरा किराए पर लिया और बेटी को बंधक बनाकर रखा। बदनामी के डर से परिवार ने तुरंत पुलिस को नहीं बताया। वे खुद बेटी की तलाश करते रहे। बाद में जानकारी मिलने पर परिजन गोरखपुर पहुंचे और बेटी को सुरक्षित घर वापस लाए। घर आने पर नाबालिग ने परिवार को अपनी आपबीती बताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User