संतकबीरनगर में नवरात्र-दशहरा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:एसपी बोले- माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, अफवाहों से बचें
संतकबीरनगर पुलिस नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर अलर्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने देर शाम खलीलाबाद शहर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। एसपी ने खलीलाबाद मेहदावल बाईपास, समय माता मंदिर, मुख़लिसपुर तिराहा, गोला बाजार और बैंक चौराहा जैसे सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय और कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)