स्टेशन पर डिप्टी एसएस-लोको पायलट में मारपीट,VIDEO:कर्मचारी का पत्थर से सिर फोड़ा, 20 मिनट प्रभावित रही रेल लाइन

Oct 10, 2026 - 23:08
0
स्टेशन पर डिप्टी एसएस-लोको पायलट में मारपीट,VIDEO:कर्मचारी का पत्थर से सिर फोड़ा, 20 मिनट प्रभावित रही रेल लाइन
फिरोजाबाद के न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 8 बजे ट्रेन का क्रू बदलने को लेकर डिप्टी एसएस और लोको पायलट के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान घटना का वीडियो बना रहे संविदा कर्मचारी के पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। मारपीट में 3 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर आरपीएफ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। झगड़े के कारण दोनों ओर की लाइन करीब 20 मिनट तक प्रभावित रही। देखिए दो फोटो… वीडियो बनाने पर किया विरोध, पत्थर से हमला डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसी) के न्यू टूंडला स्टेशन पर शनिवार देर शाम गुड्स ट्रेन के क्रू को बदलने को लेकर डिप्टी एसएस और लोको पायलट के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान स्टेशन पर तैनात बक्स पोर्टर राहुल निवासी टूंडली, थाना टूंडला, घटना का वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि वीडियो बनाने का विरोध करते हुए लोको पायलटों ने राहुल और उसके दो साथियों पर हमला कर दिया। राहुल के सिर पर पत्थर से प्रहार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। उसके साथी भी चोटिल हुए। 20 मिनट तक प्रभावित रही रेल लाइन घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। झगड़े के कारण दोनों ओर की लाइन करीब 20 मिनट तक प्रभावित रही। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर आरपीएफ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात 10 बजे तक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई आरपीएफ के कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- चेलों से क्या लड़ना, आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User