संतकबीरनगर में पुलिसकर्मियों को मिला फर्स्ट-एड का प्रशिक्षण:सड़क हादसों में जान बचाने के लिए CPR और AED का इस्तेमाल सिखाया गया

Oct 04, 2026 - 17:45
0
संतकबीरनगर में पुलिसकर्मियों को मिला फर्स्ट-एड का प्रशिक्षण:सड़क हादसों में जान बचाने के लिए CPR और AED का इस्तेमाल सिखाया गया
संतकबीरनगर में सड़क दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में घायल की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को फर्स्ट-एड की खास ट्रेनिंग दी गई। रविवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में SACTEM फाउंडेशन, लखनऊ की टीम ने क्रिटिकल कॉरिडोर (CC टीम) और यातायात पुलिसकर्मियों को यह प्रशिक्षण दिया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की देखरेख में हुई इस ट्रेनिंग का मकसद दुर्घटना स्थल पर पुलिसकर्मियों को तुरंत और असरदार फर्स्ट-एड देने के लिए तैयार करना था। टीम ने प्राइमरी सर्वे (ABCDE), ज्यादा खून बहने को रोकने, फ्रैक्चर में फर्स्ट-एड, बेहोश को रिकवरी पोजीशन में लिटाना और जलने पर तुरंत मदद की जानकारी दी। साथ ही, हार्ट अटैक की पहचान, CPR, AED का इस्तेमाल, घायल का हेलमेट हटाना, गले में कुछ फंसने पर फर्स्ट-एड, बच्चों को CPR और छाती-पेट में गंभीर घाव की सावधानियां भी सिखाईं। ट्रेनिंग में 'गोल्डन ऑवर' के महत्व पर खास जोर रहा। बताया गया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे में सही फर्स्ट-एड और मेडिकल मदद से घायल की जान बचने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User