कन्नौज में गांधी जयंती आयोजित:सपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, सत्य और अहिंसा के बताए विचार
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्थानीय समाजवादियों द्वारा तिर्वा स्थित गांधी चौराहे पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा नेत्री अनुराधा यादव ने कहा कि आज का दिन हमें देश के इतिहास, संघर्षों और मूल्यों की याद दिलाता है। गांधी जी ने 'अहिंसा' और 'सत्य' का वह हथियार दिया था, जिसने बिना किसी बंदूक के दुनिया की सबसे बड़ी सल्तनत को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा कि जब तक किसान, मजदूर, युवा और गरीब खुशहाल नहीं होंगे, तब तक भारत समृद्ध नहीं हो सकता। हमारी पार्टी गांधी जी के इसी सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में सपा नेत्री अनुराधा यादव, सरोजनी कुशवाह, अंशुल गुप्ता, हुकुम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)