संतकबीरनगर में युवा उत्सव की तैयारी:DM ने पंजीकरण, प्रतियोगिताओं और बजट व्यवस्था की समीक्षा की
संतकबीरनगर में युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला प्रशासन ने युवा उत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने गुरुवार देर शाम कैंप कार्यालय में जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजन समिति की बैठक की। बैठक में कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) और VBYLD-2027 की तैयारियों पर चर्चा हुई। डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग से आयोजन से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने प्रतिभागियों के पंजीकरण, प्रतियोगिताओं, निर्णायकों के चयन, प्रचार-प्रसार और बजट व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अपनी कला दिखाने का मौका जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया, ताकि जिले की प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का मौका मिल सके। बैठक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुकेश और आराधना, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)