संयुक्त किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा:भदोही में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
भदोही में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक 15 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में 9 दिसंबर 2021 के लिखित समझौते को लागू करने और किसान आंदोलन में शहीद 4736 किसानों के लिए सिंधु बॉर्डर पर शहीद स्मारक बनाने की मांग की गई। किसानों ने सभी फसलों के लिए कानूनी गारंटी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने, कर्ज से मुक्ति और किसान आत्महत्या से प्रभावित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की अपील की। उन्होंने बिजली और बीज विधेयकों को वापस लेने, जबरन भूमि अधिग्रहण रोकने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और मुक्त व्यापार समझौते रद्द करने सहित कई अन्य मांगें रखीं। इसमें खेत मजदूरों को मासिक वेतन और किसानों को मासिक पेंशन भी शामिल था। इस मौके पर इंद्रदेव पाल, रमाशंकर सरोज, पारस बिना, रामचंद, रमेश भुलाल पाल, सुशील कुमार श्रीवास्तव, रंजीत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)