सोनभद्र के 23 और गांवों में होंगे विकास कार्य:PM आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली मंजूरी, डीएम ने गुणवत्ता पर जोर दिया

Oct 07, 2026 - 20:15
0
सोनभद्र के 23 और गांवों में होंगे विकास कार्य:PM आदर्श ग्राम योजना के तहत मिली मंजूरी, डीएम ने गुणवत्ता पर जोर दिया
सोनभद्र में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास कार्यों को गति दी जाएगी। बुधवार दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम चर्चित गौड़ ने योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान 23 और गांवों में विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। 188 ग्राम पंचायतों का हुआ है चयन वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक जिले की 188 ग्राम पंचायतों का योजना के तहत चयन हुआ है। इनमें 19 गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट और आंगनबाड़ी केंद्र समेत कई काम शुरू हो चुके हैं। अब 23 और गांवों में विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश डीएम ने अधिकारियों को स्वीकृत कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में तय मानकों का पालन किया जाए। काम में किसी तरह की लापरवाही न हो। अधिकारियों को कार्यस्थल का नियमित निरीक्षण करने और प्रगति की निगरानी करने के निर्देश भी दिए। 146 ग्राम पंचायतों में सर्वे जारी बैठक में योजना के तहत चयनित 146 ग्राम पंचायतों में चल रहे सर्वे की भी समीक्षा हुई। डीएम ने सर्वे जल्द पूरा कराने को कहा। इससे गांवों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा सकेंगे। इसके बाद स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। समन्वय के साथ समय पर पूरा करें काम डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। सभी स्वीकृत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User