औरैया में अवैध पटाखे बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार:घर से 191 किलो बने-अधबने पटाखे और 21 किलो बारूद बरामद

Oct 07, 2026 - 20:30
0
औरैया में अवैध पटाखे बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार:घर से 191 किलो बने-अधबने पटाखे और 21 किलो बारूद बरामद
औरैया में त्योहार से पहले पुलिस ने अवैध पटाखे बनाने और रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। फफूंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाबा का पूर्वा में बुधवार शाम पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से करीब 191 किलो बने और अधबने पटाखे, 46 किलो दफ्ती के खोखे और 21 किलो बारूद बरामद हुआ। सूचना पर घर में छापेमारी बुधवार शाम करीब 7 बजे थाना प्रभारी अजय कुमार और सीओ फायर तेजवीर सिंह की टीम ने बाबा का पूर्वा में कार्रवाई की। पुलिस ने आजम खान पुत्र विलायत खान और जुल्फिकार पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार किया। दोनों बाबा का पूर्वा, फफूंद के रहने वाले हैं। 21 किलो बारूद समेत सामान बरामद सीओ फायर तेजवीर सिंह की मौजूदगी में बरामद सामग्री की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, मौके से 191 किलो बने-अधबने पटाखों के अलावा 46 किलो दफ्ती के खोखे और 21 किलो बारूद मिला। बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने मौके से संबंधित सामान कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User