सोनभद्र के देवी मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन भीड़:शीतला माता मंदिर में 3 हजार भक्तों ने किए दर्शन, सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
सोनभद्र मे शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के पहले दिन घरों में भी कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जिले के रॉबर्ट्सगंज,चोपन, डाला मंदिर,घोरावल, रेनुकूट के वनदेवी मंदिर,दुद्धी, ओबरा, अनपरा और शक्तिनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुंओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फूल-माला और प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिरों में घंट-घड़ियाल और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। शीतला माता मंदिर में दो हजार भक्तों ने किए दर्शन रॉबर्ट्सगंज के शीतला माता मंदिर में भी नवरात्र के पहले दिन सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिर के पुजारी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। उनके अनुसार, सुबह तक करीब दो से तीन हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। दिनभर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। अनुमान है कि पहले दिन करीब 10 से 12 हजार श्रद्धालु मां शीतला के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिरों में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रही। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखी गई। मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर भी ध्यान दिया गया, ताकि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों को परेशानी न हो। पुलिस ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)