सोनभद्र के ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिली नई उड़ान:रोजाना मॉल में बिकेंगे शुद्ध सरसों तेल, रागी उत्पाद और शहद; मिलेगा बड़ा बाजार

Oct 06, 2026 - 12:26
0
सोनभद्र के ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिली नई उड़ान:रोजाना मॉल में बिकेंगे शुद्ध सरसों तेल, रागी उत्पाद और शहद; मिलेगा बड़ा बाजार
नोएडा में आयोजित चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सोनभद्र के करमा विकासखंड के गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह ने ग्रामीण उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे शुद्ध सरसों तेल, रागी उत्पाद और शहद की बिक्री के लिए रोजाना मॉल के साथ एमओयू हुआ है। समझौते के बाद स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिलने और महिलाओं की आमदनी बढ़ने की उम्मीद जगी है। रोजाना मॉल के साथ एमओयू होने के बाद गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से मुलाकात की। महिलाओं ने जिलाधिकारी को इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान हुए समझौते की जानकारी दी। उन्होंने इसे समूह के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे उनके उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का रास्ता खुलेगा। डीएम ने कहा- बड़े बाजार से बढ़ेगी उत्पादों की पहुंच जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समूह की महिलाओं को एमओयू के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बड़े बाजार से जुड़ने पर महिलाओं को अपने उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग करने और व्यापक ग्राहक वर्ग तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। आय बढ़ने के साथ उत्पादों की पहचान भी होगी मजबूत जिलाधिकारी ने कहा कि बाजार का विस्तार होने से समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को बड़े बाजार में जगह मिलने से उनकी पहचान भी मजबूत होगी। इससे ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को नई बाजार संभावनाएं मिलेंगी। सरसों तेल, रागी उत्पाद और शहद की होगी बिक्री ट्रेड शो के दौरान गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह और रोजाना मॉल के बीच उत्पादों की बिक्री को लेकर एमओयू हुआ था। इसके तहत समूह की महिलाओं के शुद्ध सरसों तेल, रागी से बने उत्पाद और शहद को बड़े बाजार में उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। समझौते से समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए नियमित और व्यापक बाजार मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User