तेज रफ्तार सफारी की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत:हमीरपुर में राठ-जलालपुर मार्ग पर हादसा, सब रजिस्ट्रार की बताई जा रही गाड़ी; चालक फरार
हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र में राठ-जलालपुर मार्ग पर रिंगवारा गांव के पास तेज रफ्तार टाटा सफारी ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार 55 वर्षीय रामबाबू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। टोला गांव निवासी नीरज (22) पुत्र भान सिंह प्रजापति को मामूली चोटें आईं। उसे इलाज के लिए राठ अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि टाटा सफारी प्रभारी सब रजिस्ट्रार सुशील कुमार गुप्ता की थी। वह उमरिया गांव में कागजात की जांच के बाद सफारी से सरीला लौट रहे थे। रिंगवारा गांव के पास ओवरटेक करते समय सफारी की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा में सवार रामबाबू समेत अन्य लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद सफारी का चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर जरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में शामिल टाटा सफारी को कब्जे में ले लिया। रामबाबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि टाटा सफारी सब रजिस्ट्रार की बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)