सोनभद्र में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Oct 20, 2026 - 07:51
0
सोनभद्र में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
सोनभद्र में सोमवार की रात करीब 10:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पीआरवी पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह पूरा मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र का है। हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं दरअसल, आश्रम मोड़ निवासी दीपक (18) पुत्र नैन सिंह, रविंद्र (18) पुत्र रामचंद्र और धर्मेंद्र (17) पुत्र भगवान दास एक बाइक से किरबिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार देवरी गांव निवासी सूरज (25) पुत्र बसंत लाल और सुरेंद्र (22) पुत्र अकबर से बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। अस्पताल में दो युवकों ने तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस और पीआरवी पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने घायलों का उपचार शुरू किया। जांच के बाद दीपक और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, रविंद्र, धर्मेंद्र और सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User