विशेष पुनरीक्षण अभियान पर बैठक:संगठन की बैठक में पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
कानपुर में विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर संगठन की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान संदीप यादव को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सयुस अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने पनकी में पकड़ी गई नकली सीमेंट फैक्ट्री और लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों मामलों के तार आपस में जुड़े हैं। बैठक में विनोद यादव, रामा यादव, शिवम खन्ना, डॉ. इंद्रदेव, संदीप यादव, रामजी सविता, संदीप पांडेय, सत्यम पांडेय, केशव यादव, हिमांशु तिवारी, सनी सागर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)