सोनभद्र में महिला की संदिग्ध मौत:घर में खून से लथपथ मिली लाश, परिजनों का जमीन विवाद में हत्या का आरोप

Oct 04, 2026 - 16:24
0
सोनभद्र में महिला की संदिग्ध मौत:घर में खून से लथपथ मिली लाश, परिजनों का जमीन विवाद में हत्या का आरोप
सोनभद्र के सलखन स्थित बैरीहवा टोला में रविवार सुबह एक महिला मलोगरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर लहूलुहान और अर्धनग्न अवस्था में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। बेटे सुनील कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। प्रसाद देने पहुंचे बेटे को बंद मिला दरवाजा सुनील कुमार के मुताबिक, वह सुबह करीब 8:30 बजे अपनी मां को प्रसाद देने घर पहुंचे थे। दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बाउंड्री कूदकर घर के अंदर पहुंचे, जहां मां खून से लथपथ मृत पड़ी थीं। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुराने जमीन विवाद को लेकर जताया संदेह परिजनों के अनुसार, परिवार में पिछले 15-20 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कुछ लोगों पर घटना में शामिल होने का संदेह जताया गया है। परिजनों ने उनके खिलाफ नामजद शिकायत दी है। उन्होंने पुराने विवाद से जुड़े एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे का भी उल्लेख किया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य सूचना पर सीओ नगर रणधीर मिश्रा और थाना प्रभारी चोपन गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रवीकांत भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को साक्ष्य सुरक्षित रखने की सलाह दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया है। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि सुनील कुमार की सूचना पर मौके का निरीक्षण कराया गया और उनकी तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User