सोनई में ठेका हटाने की मांग:बलदेव रोड के ठेके पर शराबियों के जमावड़े से परेशान महिलाएं
मथुरा में सोनई कस्बे के बलदेव रोड स्थित कंपोजिट मदिरा व बीयर की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर शनिवार को महिलाओं ने हंगामा किया। इस मार्ग से करीब 25 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर एक विद्यालय भी स्थित है। महिलाओं का आरोप है कि ठेके पर हर समय शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। वे विद्यालय जाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं और अभद्रता करते हैं। इससे परेशान महिला मंडल ने ठेके पर पहुंचकर विरोध जताया। हंगामे के दौरान ठेके के कर्मचारी दुकान बंद कर भाग गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राया कर्मवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति संभालते हुए महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने ठेका हटाने की मांग दोहराई। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस बल तैनात था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)