68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा मंत्री का आवास:48 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन, स्वतंत्र देव सिंह ने दिया साथ देने का आश्वासन

Oct 17, 2026 - 12:20
0
68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा मंत्री का आवास:48 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन, स्वतंत्र देव सिंह ने दिया साथ देने का आश्वासन
68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने घंटी बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी की। पिछले 48 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। मंत्री ने आवास के बाहर पहुंचकर की मुलाकात प्रदर्शन के बीच जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अभ्यर्थियों से मिलने आवास के बाहर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की बात सुनी और उन्हें साथ देने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि वह उनके साथ हैं और इस मामले पर चर्चा करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति के संबंध में समाधान निकलने की उम्मीद जगी है। आरक्षण का लाभ देकर नई सूची जारी करने की मांग अभ्यर्थियों की मांग है कि वर्ष 2018 की सहायक शिक्षक भर्ती में उन्हें आरक्षण का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही पांच प्रतिशत छूट के आधार पर चयन सूची में बदलाव करके नई सूची जारी की जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सके। छह साल से कर रहे संघर्ष, अब तक नियुक्ति नहीं अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले छह वर्षों से नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इस मामले में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद और विधायकों तक अपनी गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब 48 दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User