सोनूघाट से युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गए:अपहरण का केस दर्ज, विरोध करने पर कार छोड़कर भागे आरोपी
देवरिया के सोनूघाट में रामगुलाम टोला निवासी 21 साल की एक युवती को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दिन में 12 बजे अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती शुक्रवार शाम दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर गई थी। लौटते समय अभिषेक उसे सोनूघाट पर छोड़कर गया। युवती घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी सकरापार निवासी विकास यादव अपने दो साथियों संग महिंद्रा एक्सयूवी कार से वहां पहुंचा। युवती ने बताया कि विकास उसे घर छोड़ने का बहाना बनाकर कार में बैठाकर ले जाने लगा। युवती के विरोध और शोर मचाने पर विकास और साथी सिंचाई कॉलोनी के पास कार छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, कार जब्त कर युवती को थाने लाई। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)