सऊदी में नौकरी के नाम पर 5.50 लाख की ठगी:फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर नामचीन कंपनी का मैनेजर बताकर ठगा, कोर्ट के आदेश पर FIR

Oct 13, 2026 - 20:07
0
सऊदी में नौकरी के नाम पर 5.50 लाख की ठगी:फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर नामचीन कंपनी का मैनेजर बताकर ठगा, कोर्ट के आदेश पर FIR
कानपुर में सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कैंट निवासी युवक से 5.50 लाख रुपये का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। फेसबुक पर दोस्ती के बाद आरोपी ने खुद को सऊदी अरब की एक बड़ी कंपनी का मैनेजर बताकर युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर रकम ऐंठ ली। नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने इनकार कर दिया। कैंट के भज्जापुरवा निवासी रफीक अली की दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, फेसबुक के जरिए उनकी पहचान बाराबंकी निवासी फैसल खान से हुई थी। बेरोजगार होने के चलते उन्होंने आरोपी से विदेश में नौकरी दिलाने की बात कही। आरोप है कि फैसल ने खुद को सऊदी अरब की नामचीन कंपनी का मैनेजर बताया और कई लोगों को नौकरी दिलाने का दावा किया। विश्वास में आकर रफीक ने अपना मूल पासपोर्ट भी उसे सौंप दिया। आरोप है कि शुरुआत में बिना पैसे दिए नौकरी लगवाने की बात कही गई, लेकिन बाद में आरोपी ने नियुक्ति पत्र भेजकर अलग-अलग औपचारिकताओं के नाम पर रकम मांगनी शुरू कर दी। इस तरह करीब 5.50 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से ले लिए गए। रकम जुटाने के लिए रफीक ने लोगों से उधार भी लिया था। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज की। पीड़ित के अनुसार, कैंट थाने से कार्रवाई ना होने पर उन्होंने कोर्ट मामला दायर किया। कोर्ट के आदेश पर थाना कैंट में मामला दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि, तहरीर के आधार पर मामला दर्जकर जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User