मुर्गी फार्म पर करंट लगने से युवक की मौत:मोटर का पाइप ठीक करते समय हादसा, 3 भाइयों में सबसे छोटा था
संतकबीरनगर में इंदरपुर गांव में मुर्गी फार्म पर करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अंकित सिंह मंगलवार शाम करीब 4 बजे फार्म पर साफ-सफाई और मोटर का पाइप ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोटर का पाइप ठीक करते समय लगा करंट अंकित सिंह खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के छोटी सरौली गांव निवासी जय प्रकाश सिंह के बेटे थे। वह मंगलवार सुबह अपने गांव से मुर्गी फार्म पहुंचे थे। फार्म पर साफ-सफाई के दौरान मोटर का पाइप ठीक करते समय उन्हें करंट लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे अंकित पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाइयों के नाम पंकज सिंह और गोलू हैं। अंकित की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)