सोरों मेला ग्राउंड में डीएम-विधायक ने झाड़ू लगाई:'सेवा संकल्प अभियान' चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया
कासगंज के सोरों मेला ग्राउंड में गुरुवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें जिलाधिकारी प्रणय सिंह और सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने खुद झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सफाई करते देख स्थानीय लोग भी प्रेरित हुए। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर गंदगी न फैलाने और अपने आसपास सफाई रखने की अपील की। अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष सोरों रामेश्वर दयाल भी शामिल हुए। सभी ने मेला ग्राउंड परिसर की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सहावर, तहसीलदार कासगंज समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाया और स्वच्छ कासगंज बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)