नोएडा की एलिवेटेड और अंडरपास में लगेंगे सर्विलांस कैमरे:ISTMS से जुड़ेगा पूरा सिस्टम, यातायात नियम तोड़ने वालों के कटेंगे चालान

Oct 15, 2026 - 17:00
0
नोएडा की एलिवेटेड और अंडरपास में लगेंगे सर्विलांस कैमरे:ISTMS से जुड़ेगा पूरा सिस्टम, यातायात नियम तोड़ने वालों के कटेंगे चालान
भंगेल एलिवेटेड रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के अंडरपास को सुरक्षा और निगरानी के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए दोनों जगह सीसीटीवी और सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को सेक्टर-94 स्थित इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) से जोड़ा जाएगा। इससे एक ही जगह बैठकर एलिवेटेड रोड और अंडरपास की निगरानी की जा सकेगी। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए जा सकेंगे। इस पूरे काम पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से इस काम के लिए कंपनी का चयन किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। आगामी सप्ताह में कंपनी का चयन होने की उम्मीद है। इसके बाद कैमरे लगाने और सर्विलांस सिस्टम को जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 600 करोड़ रुपये में तैयार हुई है एलिवेटेड रोड करीब 4.5 किलोमीटर लंबी भंगेल एलिवेटेड रोड को लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस पर अब लूप बनाने का काम भी शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा एलिवेटेड रोड पर वाहनों के शोर को आसपास की आबादी तक पहुंचने से रोकने के लिए नॉइज बैरियर भी लगाए जाएंगे। कैमरे लगने के बाद इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। आईएसटीएमएस से जुड़ने के बाद निगरानी व्यवस्था को एकीकृत तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User